MS Word Tutorial in Hindi में आपका स्वागत है. MS Word Tutorial in
Hindi में आपको MS Word से संबंधित Tutorials उपलब्ध करवायें जाते है. MS
Word Tutorial in Hindi में MS Word के Tutorials सरल भाषा में उपलब्ध
है. MS Word Tutorial in Hindi में उपलब्ध Tutorials सभी सीखने वालों के लिए
उपयोगी होंगे ऐसा हमारा विश्वास है.
MS Word Tutorial in Hindi में उपलब्ध Tutorials नीचे क्रम से दिए गए है. आप
जिस Tutorial को सीखना चाहते है, उस पर क्लिक कीजिए और आपका सीखना
चालु हो जाएगा. तो देर किस बात कि सीखना चालु करें-
अपना Lesson चुने
- MS Word क्या है? – What is MS Word?
- MS Word के क्या उपयोग है? – Use of MS Word.
- MS Word के कितने संस्करण है? – How Many Versions of MS Word?
- कम्प्युटर में MS Word कैसे स्थापित (install) करें? – How to Install MS Word?
- MS Word को कैसे खोले? – How to Open MS Word?
- MS Word के कुछ बेसिक्स सीखीए – Some Basics of MS Word?
- 6.1. MS Word में एक डॉक्युमेंट को खोलना – Opening a Document in MS Word?
- 6.2. MS Word में एक डॉक्युमेंट को बंद करना – Closing a Document in MS Word?
- 6.3. MS Word में एक डॉक्युमेंट को रक्षित करना – Saving a Document in MS Word?
- 6.4 किसी शब्द/शब्द समूह आदि को Cut करना – Cut in MS Word?
- 6.5 किसी शब्द/शब्द समूह आदि को Copy करना – Copy in MS Word?
- 6.6 किसी शब्द/शब्द समूह आदि को Paste करना – Paste in MS Word?
- 6.7 किसी शब्द/शब्द समूह को Select करना – Selecting Words and Lines in MS Word?
- 6.8 एक MS Word डॉक्युमेंट को कैसे प्रिंट करें – How to Print a MS Word Document?
- 6.9 एक MS Word डॉक्युमेंट का Print Preview कैसे देंखे – How to Print Preview a MS Word Document?
- 6.10 MS Word में एक नया डॉक्युमेंट को खोलना – Opening a New Document in MS Word?
- 6.11 MS Word में एक New Template कैसे Open करें – Opening a New Template in MS Word?
- MS Word में ‘Office Button’ का उपयोग करना – Using Office Button in MS Word?
- MS Word में ‘Quick Access Toolbar’ का उपयोग करना – Using Quick Access Toolbar in MS Word?
- MS Word की ‘Home Tab’ का उपयोग – Using ‘Home Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘Insert Tab’ का उपयोग – Using ‘Insert Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘Page Layout Tab’ का उपयोग – Using ‘Page Layout Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘References Tab’ का उपयोग – Using ‘References Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘Mailings Tab’ का उपयोग – Using ‘Mailings Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘Review Tab’ का उपयोग – Using ‘Review Tab’ of MS Word?
- MS Word की ‘View Tab’ का उपयोग – Using ‘View Tab’ of MS Word?
MS Word क्या है – What is Microsoft Word?
MS Word, जिसका पूरा नाम ‘Microsoft Word’ है तथा इसे ‘Word’ के नाम से भी
जानते है, एक Word Processor है जो document को open, create, edit,
formatting, share एवं print आदि करने का कार्य करता है. MS Word को
Microsoft द्वारा विकसित किया गया है जो Microsoft Office का एक भाग है.
MS Word अपने पहले संस्करण से अब तक अपने क्षेत्र पर राज कर रहा है.
MS Word 2007 की विंडो कुछ इस प्रकार दिखाई देती है.
आप भी अपने कम्प्युटर मे MS Word को Open कर इसे देख सकते है. यदि
आपको MS Word open करना नही आता है तो आप ‘MS Word को कैसे Open करें‘
Tutorial से MS Word को Open करना सीख सकते है. इस Tutorial मे MS
Word को Open करने के कई तरीके बताए गए है.
MS Word की विंडो को कई भागों में बाँटा गया है. जिन्हे ऊपर चित्र में एक रेखा के माध्यम से नाम सहित दिखाया गया है. आइए MS Word की विंडो के प्रत्येक भाग को क्रम से जानते है.
1. Office Button
Office Button MS Word का एक प्रमुख भाग है. यह बटन menu bar में होता है. इस बटन में MS Word में बनने वाली फाईल या डॉक्युमेंट के लिए कई विकल्प होते है.
2. Quick Access Toolbar
Quick Access Toolbar MS Word का एक विशेष भाग है. यह टूलबार Title bar में होता है. इसे हम शॉर्टकट की तरह उपयोग मे लेते है. इस टूलबार में अधिकतर काम आने वाली commands को ap कर दिया जाता है और वे इसमे जुड जाती है. Quick Access Toolbar की सहायता से MS Word में कार्य थोडी speed से हो पाता है.
3. Title bar
Title bar MS Word विंडो का सबसे ऊपरी भाग है. इस बार पर Word मे बनाई गई फाईल के नाम को दिखाया जाता है. जब तक फाईल को रक्षित (save) नही किया जाएगा फाईल का नाम नही दिखाया जाता है और वहां “Document1” लिखा होता है. जैसे ही हम फाईल को किसी नाम से रक्षित (save) करते है तब “Document1” के स्थान पर फाईल नाम दिखाया जाता है.
Title bar के दांये कोने में तीन बटन होते है. इन तीन बटन में पहला बटन “Minimize” होता है जिस पर क्लिक करने से Open Program Task Bar में आ जाता है. दूसरा बटन “Maximize or Restore down” होता है. यह बटन विंडो की width को कम या ज्यादा करने का कार्य करता है. और तीसरा बटन “Close button” है जो प्रोग्राम को बंद करने का कार्य करता है.
4. Ribbon
Ribbon MS Word विंडो का एक और भाग है. यह menu bar से नीचे होता है. इस पाठ मे दिखाई गई MS Word विंडो में लाल रंग का हिस्सा ही ribbon है. इस भाग में MS Word tabs (जो विकल्प menu bar में होते है) के विकल्पों को दिखाया जाता है.
5. Menu bar
Menu bar MS Word में टाईटल बार के नीचे होती है. इसे tab bar भी बोल सकते है क्योंकि इन्हें अब टेब ही बोला जाता है. Menu bar में कई विकल्प होते है और प्रत्येक की अपनी ribbon होती है.
6. Ruler bar
Ruler bar MS Word दो तरफ होती है. पहली text area के बिल्कुल ऊपर होती है तथा दूसरी text area के बांये तरफ होती है. इससे हमें page margin का पता चलता है.
7. Status bar
Status bar MS Word में text area के बिल्कुल नीचे होती है. इस बार में “Zoom Level” नामक टूल होता है जिसकी सहायता से page को zoom in तथा zoom out किया जा सकता है. इसके अलावा भी बहुत से टूल इस बार में होते है जैसे; Language, Word Count, Page Number आदि.
8. Scroll bar
Scroll bar MS Word में दांये तरफ एक लम्बवत (vertically) बार होती है जो page को ऊपर-नीचे करने का कार्य करती है.
9. Text Area
Text Area MS Word का सबसे मह्त्वपूर्ण भाग है. और यह MS Word विंडो का सबसे बडा तथा मध्य भाग होता है. इसी क्षेत्र मे document text को लिखा जाता है.
आपने क्या सीखा?
इस Lesson में आपने MS Word के बारे में जाना है. आपने जाना कि Microsoft Word की Window के कितने भाग होते है. हमे उम्मीद है कि यह Lesson आपके लिए उपयोगी साबित होगा.

No comments:
Post a Comment