Sunday, July 8, 2018

Computer ki basic jankari


कंप्यूटर की पूरी जानकारी कंप्यूटर क्या है कैसे काम करता है










कंप्यूटर की पूरी जानकारी कंप्यूटर क्या है कैसे काम करता है
दुनिया में कोई ही ऐसा आदमी होगा जिसने कंप्यूटर के बारे में ना सुना हो या उससे अनजान हो। क्योंकि आजकल लगभग जितने भी काम होते हैं सारे कंप्यूटर के मदद से ही होते हैं। भारत में 95% पढे हुए लोगों के पास आप को लैपटॉप और कंप्यूटर मिल जाएगा। कंप्यूटर कोई ऐसी डिवाइस नहीं है कि जो सिर्फ एक ही चीज से बनी हो। यह कई चीजों से मिलकर बनी होती है जैसे कि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। हार्डवेयर में कीबोर्ड, माउस, सीपीयू और मॉनिटर ऐसी चीजें आती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की यह कंप्यूटर क्या है और यह क्या-क्या काम आता है। कंप्यूटर की बेसिक फंक्शन क्या होते हैं और इसको कहां से सीखें और इस तरह की बातें आज इस आर्टिकल में हम करेंगे।


कंप्यूटर क्या है?



कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जोकि इनपुट और आउटपुट डिवाइस से मिलकर बना हुआ है।

 इनपुट डिवाइस में जैसे कीबोर्ड और माउस इत्यादि आते हैं और आउटपुट डिवाइस में मॉनिटर और

 प्रिंटर इस तरह की चीज आती हैं। लेकिन इसका मुख्य काम CPU से होता है। आज के नए कंप्यूटर

 इलेक्ट्रॉनिक्स होने के साथ-साथ डिजिटल भी है जोकि इनपुट के माध्यम से आंकड़ों को रिसीव करते हैं

 और उन्हें प्रोसेस करके एक सही जगह पर स्टोर करते हैं। साधारण शब्दों में कहें तो यह एक तरह 

की मशीन है जिसका इस्तेमाल करके इनपुट किए हुए डाटा को प्रोसेस करके मॉनिटर की स्क्रीन पर

 दिखाया जा सके।



कंप्यूटर को इलेक्ट्रॉनिक मशीन क्यों कहते हैं?


जब तक Computer को कोई कमांड नही दी जाती है तब तक कंप्यूटर कोई काम नहीं करता है। इसके लिए हमें कुछ न कुछ कंप्यूटर में इनपुट करना होता है जिसकी जानकारी को प्रोसेस करके कंप्यूटर हमें आउटपुट देता है और हर एक मशीन यही करती है जब तक हम उसे कुछ करने के लिए कमांड नहीं देते हैं तब तक वह काम नहीं करती है तो इसलिए आप इसे मशीन कह सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स Machine इसे इसीलिए कहते हैं क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले सभी पार्ट इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर काम करते हैं तो इसीलिए यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। कंप्यूटर को पूरा करने के लिए दो पार्ट लगते हैं एक हार्डवेयर और दूसरा सॉफ्टवेयर। सीधी भाषा में कहे तो हार्डवेयर को मानव शरीर और सॉफ्टवेयर तो मानव की आत्मा कहा जा सकता है। इसी प्रकार आप कंप्यूटर में हार्डवेयर को कंप्यूटर का शरीर और सॉफ्टवेयर को आत्मा समझ सकते हैं।
Hardware:- हार्डवेयर कंप्यूटर के उन हिस्सो को कहते हैं जिनको हम अपनी आंखों से देख सकते हैं या हाथ लगा कर छु सकते हैं। जैसे कि मान लीजिये आपके Computer के मॉनिटर को हम स्क्रीन पर उसकी आउटपुट देख सकते हैं और जैसे आपका कीबोर्ड है उस पर हम टाइपिंग कर सकते हैं तो यह सभी हार्डवेअर है।
Software:- सॉफ्टवेयर कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसको हम छू नहीं सकते हैं ना ही आंखों से देख सकते हैं। लेकिन यह कंप्यूटर के हार्डवेयर को कम्युनिकेट करने के लिए काम में लिया जाता है। जैसा कि मान लो आपको कोई काम करना हो तो आप हार्डवेयर से सॉफ्टवेयर को कहेंगे कि मुझे यह काम करना है तो दूसरा हार्डवेयर उसको प्रोसेस करके आउटपुट देता है। यह काम सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही संभव हो पाता है।

 Hardware V/S Software






  • कंप्यूटर के हार्डवेयर बनाने के लिए कंपनी में कम जानकार आदमियो को भी रखा जा सकता हैं। लेकिन सॉफ्टवेयर बना रही कंपनी में जिन लोगों को सॉफ्टवेयर की जानकारी है उन्हें को जॉब मिल सकती है।
  • हार्डवेयर को हम अपनी आंखों से देख सकते हैं लेकिन सॉफ्टवेयर को नहीं देख सकते।
  • हार्डवेयर को बनाने के लिए हार्डवेयर समान की जरूरत होती है लेकिन सॉफ्टवेयर तो बनाने के लिए सिर्फ कंप्यूटर और प्रोग्राम सॉफ्टवेयर की जरूरत होती है।
  • हार्डवेयर के खराब होने के बाद ठीक कराया जा सकता है। लेकिन सॉफ्टवेयर को ठीक कराने के लिए कंप्यूटर को शॉप पर लेकर जाना पड़ता है, हो सकता है की कंप्यूटर में नया सॉफ्टवेयर डालना पड़े।
  • हार्डवेयर को बनाने के लिए बहुत सारे मशीनों की जरूरत पड़ती है जिसके लिए एक बड़ी कंपनी खोलना बहुत जरूरी है और सॉफ्टवेयर बनाने के लिए सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी और सॉफ्टवेयर बनाने की जानकारी होनी चाहिए और इस हिसाब से कोई भी कहीं भी बैठकर सॉफ्टवेयर बना सकता है इसके लिए ज्यादा बड़ी कंपनी होने की जरूरत नहीं है।


 Computer Units

Bit:- यह सबसे छोटी इकाई है जिससे Computer अपने Software और Hardware के बीच काम करता है। यह 0 और 1 Binary पर काम करता है।
Byte:- यह Bit से बड़ी इकाई है इस 1 Byte मे 8 बिट होते है।

 कंप्यूटर काम कैसे करता है?

  • जब हम इनपुट डिवाइस से कोई भी डाटा इंटर करते हैं तो वह CPU तक पहुंचाता है.
  • CPU में जाने के बाद वह डाटा प्रोसेस करके आउटपुट डिवाइस तक सेंड कर दिया जाता है।
  • प्रोसेसर डाटा को प्रोसेस करता है ताकि वह डाले हुए डाटा से आउटपुट डिवाइस में पहुंचा सके।
  • इस तरह से कोई भी डाटा प्रोसेस होकर कंप्यूटर मॉनिटर तक,प्रिंटर तक या कोई भी आउटपुट डिवाइस के माध्यम से हमारे पास पहुंचता है।

 कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी








RAM: यह एक एसी मेमोरी है जिसमें डाटा से स्टोर होता है। लेकिन डाटा इसमें तभी तक सेव रहता है जब तक हमारा कंप्यूटर ऑन रहता है। जब हमारा कंप्यूटर बंद हो जाता है तो इसमें सारा डाटा मिट जाता है। यह मेमोरी किसी भी सॉफ्टवेयर को चलाने के लिए बहुत ही जरूरी है।
DRAM: इस रैम का काम खाली RAM को भरने के लिए होता है। उदाहरण के तौर पर मान लो आपने किसी फाइल में से 200 सॉन्ग चलाएं और आपके RAM की मेमोरी भर गई है तो यह उनके बीच के कुछ डाटा हटा कर उन सॉन्ग को कम कर लेता है इसी तरह रैम यह RAM काम करती है।
ROM: किस प्रकार की मेमोरी में जो डाटा Store किया गया है। उसे सिर्फ हम Read कर सकते हैं उसमें से हम कोई भी डाटा एडिट नहीं कर सकते, ना ही उसमें से कुछ डिलीट कर सकते हैं और न ही कोई डाटा ऐड कर सकते हैं।

 डाटा क्या है?

यह प्रोसेस करके स्टोर की हुई इंफॉर्मेशन होती है जोकि टेक्स्ट, डॉक्यूमेंट, इमेज, ऑडियो क्लिप, सॉफ्टवेयर प्रोग्राम, इस टाइप में प्रोसेस करके Store की जाती है।
कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस है जो किसी भी अर्थमेटिक और लॉजिकल प्रोसेस को कंप्लीट करके आउटपुट देता है। तो अब आपको पता लग गया होगा कि कंप्यूटर क्या होता है और इसमें कौन-कौन सी चीजों का इस्तेमाल होता है और इसके सिस्टम किस तरह काम करते हैं इसके अलावा आपको कुछ जानना है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।





No comments:

Post a Comment